Breaking News

हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता का संदेश

हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलेभर में जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर आरोग्यता् एवं वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। हनुमानगढ़ टाउन स्थित ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग में जिला प्रशासन द्वारा आयुर्वेद विभाग और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जिले में कालीबंगा के पुरातात्विक स्थल, गोगामेड़ी स्थित गोगाजी समाधि जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए। ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायतों पर विद्यालयों, स्टेडियमों और पार्कों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास हुआ।

No comments