Breaking News

श्रीगंगानगर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सहित 13 को नोटिस थमाए

साइकिल वितरण योजना में साइकिल निर्माता फर्म को बिलों का भुगतान करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीगंगानगर सहित राज्य के 13 जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 
इन अधिकारियों पर अपनी जीएसटी और आयकर कटौती की राशि पोर्टल पर नहीं दर्शाने के आरोप हंै।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्तीय सलाहकार संजय धवन ने जारी किए नोटिस में कहा कि कार्यालय की ओर से साइकिल वितरण योजना में साइकिल निर्माता फर्म को बिलों का भुगतान टीडीएस एवं जीएसटी की राशि काट कर किया जाना था।

No comments