इनामी अपराधियों की पंजाब हरियाणा में तलाश
श्रीगंगानगर में बसंती चौक के निकट एक जिम के बाहर कॉलोनाइजर, फायनेंसर आशीष गुप्ता पर फायरिंग करने वालों की पहचान करने में पुलिस कामयाब हो गई, लेकिन अभी तक तीन मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है। कोतवाली पुलिस, डीएसटी व अन्य टीमें पड़ौसी राज्य पंजाब व हरियाणा में आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आशीष पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल युवकों की पहचान 21 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र गोपीराम निवासी भडक कनीना महेन्द्रगढ़ हरियाणा, राहुल नाई निवासी गोद नारनोल हरियाणा व पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब के गांव भुलेरिया निवासी सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुखी के रूप में हुई। तीनों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

No comments