Breaking News

एग्जाम देते संगरिया विधायक और छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा

राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरिया, हनुमानगढ़ के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल रखा था।
उधर, दोनों ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट और वीडियो भी शेयर किया है। लिखा है- पुलिस गुंडागर्दी कर रही है और बिना वर्दी के बीच परीक्षा से ले जा रही है। निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र का फोर्थ सेमिस्टर का पेपर देने के लिए गए हुए थे।

No comments