ग्रामीण क्षेत्र में स्थित लाइब्रेरी में अज्ञात लोगों ने लगा दी आग
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मानेवाला में स्थित लाइब्रेरी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। ग्रामीण अपने स्तर पर आग लगाने वालों के बारे में पता लगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार सुखदेव सिंह ने रिपोर्ट दी कि गांव में शहीदे-ए-आजम भगत सिंह लाइब्रेरी है। 9 जून की रात साढ़े 12 बजे अज्ञात लोगों ने लाइब्रेरी में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आगजनी की घटना में फर्नीचर, ए.सी, दरी पट्टी, लाइट की फिटिंग जल कर राख हो गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

No comments