Breaking News

चार करोड़ की लागत से बने नर्सिंग छात्रावास के ताले खोलो: प्रभारी सचिव

श्रीगंगानगर जिले के प्रभारी सचिव आईएएस अम्बरिश कुमार ने जिला सिविल अस्पताल परिसर में आठ वर्ष पूर्व चार करोड़ की लागत से बने नर्सिंग छात्रावास पर लगे ताले खोलने के निर्देश दिये हैं। प्रभारी जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर थे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसरों ने नर्सिंग ऑफिसर रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी सचिव से मुलाकात करके नर्सिंग छात्रावास पर ताले लगने का जिक्र किया। इस बारे में जिला कलेक्टर डा. मंजू ने प्रभारी सचिव को बताया कि छात्रावास का भवन तैयार है, लेकिन गाइड लाइन नहीं होने के कारण उसे चालू नहीं कर पाये। इस पर प्रभारी सचिव ने जिला कलेक्टर को इस संबंध में गाइडलाइन तैयार करके डॉक्टरों के छात्रावास की तरह नर्सिंग छात्रावास को चालू करने के निर्देश दिए।

No comments