Breaking News

'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगÓ थीम पर मनाया योग दिवस

श्रीगंगानगर जिलेभर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगÓ की थीम के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दुमलकोट के बीएसएफ ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस दौरान आयुर्वेद विभाग के प्रशिक्षकों ने उपस्थिजनों को योग के विभिन्न आसनों और उनसे होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास करवाया। प्रार्थना के साथ प्राणायाम व ध्यान क्रियाओं सहित विभिन्न योग क्रियाएं करवाई।
श्रीगंगानगर जिले की सभी 344 ग्राम पंचायतों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए। रायसिंहनगर में गुरुद्वारा बुड्ढ़ा जोहड़, श्रीकरणपुर में नग्गी शहीद स्मारक, पदमपुर में चानणा धाम हनुमान मंदिर, सूरतगढ़ में खेजड़ी हनुमान मंदिर, अनूपगढ़ के पब्लिक पार्क, घड़साना के करणी माता मंदिर, श्रीविजयनगर के गांधी पार्क एवं सादूलशहर के व्यापार मंडल में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

No comments