Breaking News

राजस्थान को सड़क विकास के लिए केंद्र से 14 हजार 811 करोड़ की सौगात

केंद्र सरकार ने वार्षिक एक्शन प्लान 2025-26 के तहत राजस्थान को सड़क उन्नयन और विकास कार्यों के लिए 14 हजार 811 करोड़ की बड़ी सौगात दी है।
इसके लिए राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया और कहा कि प्रदेश को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। यह बजट राजस्थान की अधोसंरचना को नई दिशा और रफ्तार देगा। आने वाले समय में गांव-गांव तक पक्की और चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा, जिससे विकास और रोजग़ार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

No comments