Breaking News

देश में बनी 186 दवाओं के सैंपल फेल:हिमाचल की 50 मेडिसिन भी शामिल

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में हिमाचल प्रदेश में बनी 37 दवा कंपनियों की 50 मेडिसिन के सैंपल फेल हुए है। पूरे देश में 186 दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए।
शुक्रवार देर रात जारी मई महीने के ड्रग अलर्ट के मुताबिक 58 दवाओं के सैंपल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन व सेंट्रल लेबोरेटरी की जांच में खरा नहीं उतर पाए, जबकि 128 दवाओं के सैंपल अलग- अलग राज्यों की अपनी लेबोरेटरी की जांच में फेल पाए गए।

No comments