Breaking News

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 90 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन पकड़ा

भीलवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई में करीब 90 लाख रुपए से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये सभी युवक क्रिकेट मैचों पर आईडी बनाकर ऑनलाइन खाईवाली करते थे और इस अवैध कमाई को ब्याज और प्रॉपर्टी में निवेश करते थे।

No comments