काशी में 23 जून को लगेगा दिग्गजों का मेला, गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे योगी
काशी में पहली बार 24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की रूपरेखा तय हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जून को शाम साढ़े पांच बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। योगी आदित्यनाथ समेत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के मोहन यादव व छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का स्वागत करेंगे।
एयरपोर्ट से गृहमंत्री समेत सभी मुख्यमंत्री व विशिष्टजन सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे।
एयरपोर्ट से गृहमंत्री समेत सभी मुख्यमंत्री व विशिष्टजन सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे।

No comments