Breaking News

चंबल नदी पर बने बांधों में पानी की आवक:कोटा में बैराज के दो गेट खोले

कोटा में आज चौथे दिन भी रिमझिम बारिश का दौर चालू रहा। बारिश से चंबल नदी पर बने बांधों में पानी की आवक हो रही है। जवाहर सागर से 6758 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इसके चलते कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 7466 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कोटा बैराज के दो गेट सुबह 7 बजे करीब 6-6 फीट खोले गए है।
मानसून के दौरान आपदा राहत बचाव कार्य के लिए कोटा शहर में एसडीआरएफ की 2 व ग्रामीण में 1 टीम को तैनात किया गया है। बादल बारिश व हवाओं के कारण दिन व रात के तापमान में 2 डिग्री का अंतर रह गया है। 

No comments