जिले की 177 मेधावी बेटियों का इंतजार होगा खत्म, जल्द मिलेगी स्कूटियां
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शैक्षिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए नागौर जिले की 177 मेधावी छात्राओं के लिए स्वीकृत की गई स्कूटियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आगामी 8 जुलाई से पहले सरकार जिले की 177 बेटियों को स्कूटियों की चाबियां सौंपने वाली है। सरकार से आदेश मिलते ही जिले के नोडल कॉलेज श्री बीआर मिर्धा कॉलेज प्रशासन तैयारियां शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाली मेधावी बेटियों को काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना व देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी मिलती है।
गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाली मेधावी बेटियों को काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना व देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी मिलती है।

No comments