Breaking News

हादसे के बाद यात्रियों में डर, टिकटें हो रही कैंसिल

एयर इंडिया की फ्लाइट के हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे का असर सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि एयरलाइन की कारोबारी स्थिति पर भी साफ दिखने लगा है। घटना के बाद यात्रियों के मन में डर बैठ गया है और इसका नतीजा यह हुआ है कि एयर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि किराए में भी 8 से 15 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

No comments