Breaking News

सूरतगढ़ का प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय बहुउद्देशीय चिकित्सालय में क्रमोन्नत

राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 को अमलीजामा पहनाते हुए पशुपालन विभाग ने राज्य के 12 जिलों के 16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों/बीवीएचओ को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर दिया गया है। 
श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को बहुउद्देशीय चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर 11 पद किए सृजित किए गए हैं। 
इस संबंध में  आदेश शुक्रवार को पशु चिकित्सालय को प्राप्त हो गए हैं। पशुपालन विभाग के उप निदेशक  डॉ. एसके श्योराण के अनुसार इस चिकित्सालय के बहुउद्देशीय चिकित्सालय में क्रमोन्नत होने पर क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं का उपचार करवाने में फायदा मिलेगा। 

No comments