Breaking News

आर्य समाज रामनगर में साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर में आर्य समाज रामनगर में वेद प्रचार, राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की भावना से साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधान रतन भटनागर ने बताया कि पंडित नागेंद्र शास्त्री व पंडित विक्रांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक यज्ञ संपन्न कराया। तत्पश्चात् सत्संग में भजनों के माध्यम से ईश्वरीय महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में योशुभ पुत्र डॉ. दीपक धमीजा को बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं में 95.2 प्रतिशत अंक तथा छात्र भविष्य पुत्र राधेश्याम को कक्षा 12वीं में 92.20 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

No comments