Breaking News

खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण,हाइब्रिड बाजरा बीज के सैम्पल लिए

दौसा के सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने मण्डावर बाजार में स्थित एक दर्जन से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का सघन औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीना ने बताया कि हाइब्रिड बाजरा बीज के 4 नमूने आर.ए.जे.एग्री क्यू सी ऐप्प से ऑनलाइन आहरित किए गए। नमूनों को जांच के लिए राजकीय बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं में भिजवाया जाएगा। जांच के दौरान नमूने अमानक पाये पाए जाने पर संबंधित फर्म पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments