Breaking News

इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में फव्वारा सिंचाई पर जोर

इंदिरा गांधी नहर में घटते पानी और बढ़ते क्षेत्र के चलते एक बार फिर फव्वारा पद्धति पर जोर दिया जा रहा है। नहर के ठीक पास स्थित खेतों में भी अब बेतहाशा पानी देने के बजाय फव्वारा पद्धति से थोड़ा-थोड़ा पानी देने की सीख दी जा रही है। किसानों के लिए डिग्गियां बनवाई जा रही है, फव्वारा पद्धति से सिंचाई की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता विनोद पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार ने 270 करोड़ रुपए की लागत से पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर परियोजना के 62 हजार हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में फव्वारा पद्धति सिंचाई सुविधा विकसित की है। इस प्रोजेक्ट के तहत बज्जू क्षेत्र में 304 डिग्गियों का निर्माण करवाया गया है।

No comments