Breaking News

चांदी के रथ पर शालिग्राम जी की निकली सवारी, श्रद्धा, भक्ति से गूंजा नगर

चित्तौडगढ़़ जिले में मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में निर्जला एकादशी के मौके पर शुक्रवार देर रात एक भव्य 'बेवाण यात्राÓ का आयोजन किया गया। यह यात्रा पूरी रात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शनिवार सुबह 4 बजे मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखने लायक थी। ढोल-नगाड़ों की ताल पर झूमते, गाते और नाचते श्रद्धालु श्री सांवरा सेठ के इस दिव्य जुलूस में श्रद्धा से शामिल हुए।
मंदिर के ओसरा पुजारी ने भगवान बाल गोपाल स्वरूप शालिग्राम जी को चांदी के रथ में बिराजमान किया।

No comments