Breaking News

कम होगा ईएमआई का बोझ, पीएनबी ने ब्याज दरों में की कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत दर में कटौती के ऐलान के दिन ही सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद बैंक से कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा। मौजूदा ग्राहकों की ईएमआई भी कम हो जाएगी। इस घोषणा के बाद बेंचमार्क रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क ऋण दरों में कटौती के साथ, बैंक का होम लोन 7.45 प्रतिशत से शुरू होगा जबकि वाहन लोन 7.8 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होगा।

No comments