राधा रानी संग ठाकुर जी ने किया नौका विहार
गंगा दशहरा के अवसर पर भीलवाड़ा के दूधाधारी गोपाल मंदिर में ठाकुर जी को नौका विहार करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने ठाकुर जी के नौका विहार दर्शन किए। मंदिर परिसर में ठाकुर जी के फूल बंगले के सामने करीब 5000 लीटर का एक कुंड बनाया गया। इस कुंड में गंगाजल और पानी भरकर इसमें मोगरा गुलाब आदि का इत्र डाला गया जिससे इसकी महक आती रहे। इसके बाद ठाकुर जी और राधा रानी को खसखस मोगरा, गुलाब आदि इत्र का लेपन कर नौका में विराजित किया और नौका और जल विहार कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।

No comments