भरतपुर मेडिकल कॉलेज में डमी स्टूडेंट गिरफ्तार
भरतपुर के जगन्नाथ पहाडिय़ा मेडिकल कॉलेज के एक स्टूडेंट को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस स्टूडेंट ने अपने गांव के एक युवक के प्रवेश-पत्र पर अपना फोटो लगाकर 2020 नीट यूजी परीक्षा दी थी। मेडिकल कॉलेज का स्टूडेंट 720 में से 667 माक्र्स लाया और, युवक को जोधपुर में एडमिशन मिल गया। गिरफ्तार हुआ आरोपी स्टूडेंट भरतपुर मेडिकल कॉलेज इंटर्न डॉक्टर है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मीरा की ढाणी, कचौलिया कस्बा चौमूं जिला जयपुर निवासी सचिन गौरा ने अपने गांव के युवक अजीत गौरा का फोटो लगाकर आवेदन किया था। जिसके बाद अजीत गौरा ने सचिन गौरा की जगह 2020 नीट यूजी परीक्षा दी। जिसमें अजीत ने 700 में से 667 अंक प्राप्त किए।

No comments