झुंझुनूं रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक समेत 24 कर्मचारी सस्पेंड
राजस्थान रोडवेज ने झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक समेत 24 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से 16 कर्मचारी तीन साल से सिर्फ कागजों में ही काम कर रहे थे। ये कर्मचारी बिना ऑफिस आए और काम किए बिना फर्जी अटेंडेंस लगाकर वेतन उठा रहे थे। जांच कमेटी ने माना कि मुख्य प्रबंधक गणेश शर्मा की मिलीभगत से यह घपला हो रहा था। करीब 89 लाख के वेतन घोटाले का अनुमान है। शर्मा को निलंबित कर गिरिराज स्वामी को झुंझुनूं डिपो का मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद फैक्ट्स जांच में ये कार्मिक दोषी पाए गए।

No comments