138 बेरोजगारों ने बिना इंटर्नशिप एक साल में उठाया 70 लाख का भत्ता
सरकारी नौकरी नहीं मिली तो बेरोजगारों ने सरकारी स्कीम ही कमाई का जरिया बना लिया। राजस्थान सरकार की ओर से बेरोजगारों को दिए जा रहे भत्ते में बांसवाड़ा जिले में जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच 138 बेरोजगारों ने 70.62 लाख रुपए इंटर्नशिप की झूठी हाजिरी देकर गड़बड़ी करने का खुलासा हुआ है। फर्जीवाड़ा करने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वर्तमान में जिला रोजगार कार्यालय से कुल 5244 बेरोजगार भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से करीब 3 हजार बेरोजगारों की जांच हो चुकी है, अभी 2 हजार बेरोजगारों की जांच बाकी है।

No comments