Breaking News

तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेशनल हाईवे-48 पर हुए कार एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 लोग हरियाणा के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार खाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह 3 बजे उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। नीमराना में एनएच 48 पर हुए एक्सीडेंट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है।
नीमराना थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में सतीश गौड़ (42) निवासी खांडसा गुरुग्राम, अंकुश सिंह (38) निवासी सहारनपुर और गुरमीत सिंह (52) निवासी अंबाला की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments