Breaking News

क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक रोलसाहबसर का निधन

क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का गुरुवार देर रात को निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रात करीब सवा 10 बजे अंतिम सांस ली। रोलसाहबसर बीते कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी किडनी सहित अन्य ऑर्गन वीक होने की वजह से वे वेंटिलेटर पर थे। उनकी पार्थिव देह को बाड़मेर में संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे जयपुर में ही होगा। इनका जन्म 2 फरवरी, 1944 को सीकर के रोलसाहबसर गांव में हुआ था। वह अपने माता-पिता मेघ सिंह और गोम कंवर की 5वीं संतान थे।

No comments