पुलिया जर्जर, हादसे का खतरा
गजसिंहपुर कस्बे से एक एफएफबी मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास बनी पुलिया की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह पुलिया कभी भी धराशायी हो सकती है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग गजसिंहपुर को आसपास के कई गांवों से जोड़ता है, साथ ही यहां से भारी वाहनों का निरंतर आवागमन होता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सटा हुआ है, ऐसे में इस मार्ग और पुलिया का सामरिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सटा हुआ है, ऐसे में इस मार्ग और पुलिया का सामरिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व है।

No comments