भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की बैठक
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर की बैठक अध्यक्ष रघुवीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सेतिया फार्म स्थित जय भारत पब्लिक स्कूल में हुई इस बैठक में उत्तर प्रांत के संगठन सचिव राजेश कामरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने बताया कि बैठक में जून माह के सेवा प्रकल्प भीषण गर्मी से पक्षियों को राहत दिलाने के लिए शहर के तीन पार्कों में पेड़ों पर परिंडे लगाने, मासिक प्रकल्प के तहत गो सेवा करने, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव का अभिनंदन-सम्मान करने तथा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजन सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई।

No comments