अयोध्या में 'राजा राम की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के राम दरबार में राजा राम की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को 351 महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकली हैं। इस यात्रा में राम मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय, डॉक्टर अनिल मिश्रा भी शामिल हुए। कलश यात्रा पर व्यापारियों ने फूल बरसाए। यात्रा 3 किमी तक गई। यात्रा की शुरुआत से पहले दोपहर तीन बजे सरयू नदी पर पूजन हुआ। फिर संत तुलसीदास घाट से यात्रा शुरू हुई। जो शास्त्री नगर सिंगर घाट होकर हनुमानगढ़ी तिराहा पहुंची है।

No comments