तेज रफ्तार में टकराए तीन वाहन, डिवाइडर तोड़ रेलिंग में घुसी टेंपो ट्रैक्स
सीकर रोड पर आज सुबह एक टेंपो ट्रैक्स, कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो ट्रैक्स रैलिंग तोड़ते हुए निकल गई। हादसे में बाइक सवार व टेंपो ट्रैक्स चालक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एएसआई रघुनंदन शर्मा ने बताया कि हादसा आज सुबह सात बजे हुआ। भवानी निकेतन कॉलेज के सामने हादसा हुआ। इस दौरान कार के पीछे एक बाइक जा रही थी। जिसका संतुलन बिगडऩे से वह भी कार से टकरा गया। ऐसे में तीन वाहनों की भिड़ंत हुई।

No comments