Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से रुकी दुबई फ्लाइट, यात्री विमान में फंसे

जयपुर एयरपोर्ट पर आजज सोमवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई। सुबह 6:05 बजे यात्रियों की बोर्डिंग के बाद विमान टैक्सी-वे तक पहुंच चुका था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उसे वापस एप्रन पर लाया गया। विमान के अंदर करीब 130 यात्री सवार हैं, जो दुबई के लिए रवाना होने वाले थे। फिलहाल सभी यात्री विमान के भीतर ही हैं। एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम तकनीकी समस्या को दूर करने में जुटी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उड़ान को फिलहाल रोका गया है।

No comments