Breaking News

पानी चोरी पर दूसरे दिन भी गश्ती दल की कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक पाइपें हटाई गईं

गंगनहर से पानी चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब और राजस्थान के सिंचाई विभाग का संयुक्त गश्ती अभियान रविवार 22 जून को दूसरे दिन भी जारी रहा। बीकानेर कैनाल के पंजाब क्षेत्र में 15 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पाइपों और वॉल्व को काटकर जब्त किया गया।
जल संसाधन वृत श्रीगंगानगर के एसई धीरज चावला ने बताया कि अब तक दो दर्जन से अधिक पाइपें हटाई जा चुकी हैं। संयुक्त गश्ती दल में राजस्थान सिंचाई विभाग के एईएन विजय कांटीवाल, जेईएन विनोद और पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई का उद्देश्य गंगनहर में अवैध जल निकासी पर प्रभावी रोक लगाना है।

No comments