Breaking News

राजस्थान-एमपी में बारिश का रेड अलर्ट:पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश होगी

देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में जोरदार मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। टीकमगढ़ में जून में पिछले पांच साल में जितनी बारिश हुई, उससे अधिक बारिश सिर्फ एक दिन में दर्ज की गई। यहां रविवार को 9 इंच बारिश हुई।
ऐसे ही राजस्थान के माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा। इसके चलते यहां कई नदियां उफान पर है और कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क दूसरे स्थानों से कट गया। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

No comments