Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी को अधिक मुनाफा होने का लालच देकर निवेश करवाया, 20 लाख हड़पे

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव झाम्बर में रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी को अधिक मुनाफा होने का लालच देकर उससे करीब 20 लाख रुपए हड़प कर लिये गये। इस मामले में ठगी के शिकार ग्राम विकास अधिकारी ने तीन युवकों व इनके पिता के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत मसीतांवाली के ग्राम विकास अधिकारी मोहित जाट ने रिपोर्ट दी कि राजकुमार बिश्रोई निवासी झाम्बर मेरा सहपाठी रहा है। दोनों बचपन में गांव में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ऐसे में राजकुमार से अच्छी जान पहचान थी और पूरा विश्वास था। जुलाई 2023 में राज कुमार बिश्रोई, इसके भाई सुनील बिश्रोई व अनिल बिश्रोई, इनके पिता विजय सिंह बिश्रोई निवासी झाम्बर ने बताया कि उन्होंने राजस्थान व अन्य जगहों पर हमने मेडिकल डिपोर्टमेंट जैविक खेती की कम्पनी बना रखी है।

No comments