कृषि मंत्री की छापेमारी के बाद कृषि अधिकारी फर्मों को सीज करने की कार्यवाही में जुटे
कृषि मंत्री डा. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा सूरतगढ़ इलाके में फर्टिलाइजर्स कम्पनियों के गोदामों पर छापेमारी के बाद कृषि विभाग के अधिकारी गोदामों को सीज करने व माल का भौतिक सत्यापन करने की कार्यवाही में जुटे हुए हैं। इन फर्मो को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
उपनिदेशक प्रीतिबाला गर्ग ने बताया कि सूरतगढ़ में रिको स्थित कोरोमंडल इंटरनेशनल ऋषिराज गोदाम में कई कम्पनियों का फर्टिलाजर्स रखे हुए थे। गोदाम में सेल-स्टॉक की जांच की जा रही है। यहां से तीन सैम्पल लिये जा चुके हैं। फर्मो को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मारूतिनंदन धर्मकांटा रेक प्वाइंट, राम पोटाश प्राइवेट लि. पर अलग टीम कार्यवाही कर रही है।

No comments