शूटरों को फरार करवाने वाला कार चालक न्यायिक हिरासत में भेजा, कार बरामद
श्रीगंगानगर में कॉलोनाइजर व फायनेंसर आशीष गुप्ता पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को फरार करवाने वाले कार चालक पुरूषोत्तम निवासी कोटकपुरा पंजाब को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुकदमे के जांच अधिकारी, सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रामेश्वरलाल बिश्रोई ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान चालक पुरूषोत्तम की निशानदेही पर उसकी कार को बरामद कर लिया गया है। शूटरों से यारी होने के नाते पुरूषोत्तम ने साथ दिया था, हमलावरों को फरार करवाने के बदले उसे कोई बड़ी रकम नहीं दी गई थी। पुरूषोत्तम की रिमांड अवधि 23 जून पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

No comments