बारिश के चलते वाटर प्लांट के इलेक्ट्रिक पैनल में फॉल्ट
नए कोटा में आज सुबह से जलापूर्ति हुई बाधित अचानक नलों में पानी नहीं आने से शहर की जनता हुई परेशान। कोटा के अकेलगढ़ वाटर प्लांट में बारिश के चलते जीएसएस इलेक्ट्रिक पैनल में फाल्ट हो गया। जिसके चलते सभी फीडर बंद हो गए। अचानक नलों में पानी नहीं आने से स्टोरेज नहीं होने के कारण नए कोटा के लोग परेशान हुए। जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक पैनल को सही किया जा रहा है।
अकेलगढ़ वाटर प्लांट के एक्सईएन प्रकाश वीर नाथानी ने बताया कि बारिश के चलते अचानक इलेक्ट्रिक पैनल में फाल्ट हो गया जिसके चलते जलापूर्ति सुबह बाधित हो गई।
अकेलगढ़ वाटर प्लांट के एक्सईएन प्रकाश वीर नाथानी ने बताया कि बारिश के चलते अचानक इलेक्ट्रिक पैनल में फाल्ट हो गया जिसके चलते जलापूर्ति सुबह बाधित हो गई।

No comments