Breaking News

सीएम भजनलाल बोले- हर व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ:पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तयोदय सम्बल पखवाड़ा आयोजित होगा

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा- इसके लिए कार्य योजना बनाकर 24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं एवं आवश्यक कार्यों के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
भजनलाल शर्मा ने कहा- पखवाड़े में राजस्व मामलों के तहत लंबित पत्थरगढ़ी, सीमा ज्ञान, नामांत्रण के मामलों का निस्तारण समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में बीपीएल परिवारों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 

No comments