सीकर के नवलगढ़ रोड पर 3 फीट पानी,आवागमन बंद
सीकर में 2 दिन तक तेज उमस रहने के बाद आज लोगों को राहत मिली। सीकर में आज सुबह 5:45 से करीब 6 बजे और 9:30 से 10 बजे तक तेज बारिश हुई। ऐसे में एक बार फिर सीकर के नवलगढ़ रोड,लोहारू बस स्टैंड सहित कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। फिलहाल सीकर में 27 तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सीकर के नवलगढ़ रोड पर महिला पुलिस थाना से लेकर देवाजी की प्याऊ तक करीब 500 मीटर एरिया में एक फीट तक पानी रहा। नारायण सिंह आवास की गली में जलभराव होने के चलते कोचिंग के कई स्टूडेंट सुबह ट्रैक्टर में बैठकर कोचिंग गए।

No comments