फर्जी दस्तावेजों से दुबारा पट्टा बनवा लिया
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से नगर परिषद से एक भूखंड का दूसरा पट्टा जारी करवाने के आरोप में एक महिला सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी आबादी गांधी बस्ती निवासी हरचंद पुत्र हरबंश सिंह की रिपोर्ट पर परमजीत सिंह, निर्मला रानी, सोमदत्त व अन्य के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से भूखंड का दूसरा पट्टा जारी करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments