शहर कांगे्रस में उपाध्यक्ष बनने वाला होमागार्ड जवान पुलिस से उलझा
श्रीगंगानगर शहर ब्लॉक कांगे्रस कमेटी कार्यकारिणी की घोषणा में जिस दिन उपाध्यक्ष बनने की अधिकारिक घोषणा हुई, उसी दिन होमगार्ड का जवान सदर पुलिस से उलझ गया। उपाध्यक्ष बनने की घोषणा शाम को हुई, उसी रात अवैध रूप से शराब बेचने वाले को पकडऩे गई पुलिस से होमगार्ड का जवान उलझ गया। उसके खिलाफ सदर पुलिस थाना में राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार हवलदार शरीफ खान साहुवाला मार्ग पर वीके सिटी के निकट अवैध शराब बेचने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 8 एच निवासी रिछपाल सिंह पुत्र बगा सिंह को देशी शराब सहित दबोच लिया। पुलिस रिछपाल सिंह को पुलिस की गाड़ी में बैठा रही थी, इसी दौरान वहां कई व्यक्ति आ गये। पुलिस से उलझने लगे। पुलिस गाड़ी के चालक रणजीत की खिड़की खोल कर उसके साथ धक्कामुक्की की।

No comments