Breaking News

कोटा में रामपुरा हॉस्पिटल में 76 लाख का घपला, एफआईआर दर्ज

कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े रामपुरा हॉस्पिटल में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे युवक विजय कुमार जांगिड़ ने जननी सुरक्षा, शुभलक्ष्मी व राजश्री योजना के पैसे 10 साल तक अपने व पत्नी के खाते में डालता रहा और किसी को भनक नहीं लगी। हाल ही जब गर्भवतियों के पंजीयन रिपीट हुए तो घोटाले का खुलासा हुआ। अब तक की जांच में पता चला कि 76.90 लाख रुपए खुद व पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। रामपुरा हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. राकेशसिंह ने जांगिड़ व उसकी पत्नी के खिलाफ नाजमद प्रकरण दर्ज कराया गया है।

No comments