ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 3-10 अगस्त तक कई ट्रेनें रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में बीकानेर-सूरतगढ़ रेलखंड पर दुलमेरा स्टेशन के पास तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस काम के लिए 3 से 10 अगस्त 2025 तक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द, रीशेड्यूल और रेगुलेट करने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले ट्रेन की जानकारी जांच लें और स्टेशन पहुंचने से पहले अपडेट ले लें।

No comments