सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से छठी तक बदला सिलेबस
राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले चरण में पहली से पांचवीं कक्षा के सिलेबस में नई शिक्षा नीति के तहत परिवर्तन हुआ है। वही छठीं कक्षा की कुछ किताबें भी बदली गई हैं। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली बच्चों का नया पाठ्यक्रम तैयारी किया जा रहा है। कक्षा पहली से 5वीं तक की अलग-अलग विषयों की सभी किताबों के नाम में बदलाव होगा। कक्षा पहली कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी और गणित की किताबों के नाम बदले गए हैं।

No comments