Breaking News

चित्रगुप्त कॉलोनी में लेपर्ड मूवमेंट की सूचना पर पहुंची टीमें

कोटा के शिवपुरा इलाके में स्थित आरएसी ग्राउंड में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत बनी हुई है। इस बीच देर रात चित्रगुप्त कॉलोनी में पैंथर का मूवमेंट होने की सूचना पर आरएसी के जवान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कॉलोनी में खाली एक बाड़े के अंदर सर्च भी किया काफी देर तक कॉलोनी में सर्चिंग अभियान चलाया गया लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। आरएसी के डिप्टी कमांडेंट जोगेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि कल चित्रगुप्त कॉलोनी पैंथर की सूचना पर सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला।

No comments