Breaking News

जयपुर के इस इलाके में बुलडोजर ने तोड़ी दुकानें, ढहाए अवैध निर्माण, लोगों ने किया विरोध


जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड इलाके में आज सुबह बुलडोजर गरजा। जेडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध निर्माणों को ढहाया गया। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते द्वारा आईजी कैलाश बिश्नोई के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों को ध्वस्त किया गया, साथ ही अन्य अवैध निर्माणों को भी हटाया गया।
जेडीए की टीम सुबह ही भारी पुलिस बल और मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

No comments