रील बनने की चक्कर में जान से खिलवाड़:अधिकारी बोले, कार्रवाई करेंगे
सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में युवा अपनी जान तक को दांव पर लगाने से नहीं चूक रहे। कोटा के कुछ युवा कोटा बैराज के गेट खुलते ही डाउन स्ट्रीम में जाकर पानी में बैठकर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो बना रहे है। फिर इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे है।
जल संसाधन विभाग के एसई सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बरसात के दिनों में 4 महीने के लिए बैराज पर गार्ड लगा रखे है। फिर भी नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
No comments