Breaking News

पंजाब में जमकर बरसे मेघ, लुधियाना में टूटा रिकॉर्ड


पंजाब के लुधियाना में मानसून जोरदार बरसा। यहां तीन घंटे में 71.6 मिलीमीटर वर्षा हो गई। 2019 के बाद पहली बार जून में एक दिन में इतनी वर्षा हुई। इससे पहले 21 जून, 2019 को 63.2 मिमी वर्षा हुई थी। वहीं नवांशहर में 24.6, चंडीगढ़ व रूपनगर में 14, पठानकोट में 10, पटियाला में 8.1, फतेहगढ़ व होशियारपुर में 4.5 मिमी वर्षा हुई। हिमाचल में शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू व लाहुल स्पीति में वर्षा हुई। भारी वर्षा से लाहुल स्पीति जिले में बाढ़ से खासा नुकसान हुआ।

No comments