प्रतापगढ़ में 7 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
-राजस्व मंत्री और सांसद ने किया भूमि पूजन, सड़क और नालों का होगा निर्माण
प्रतापगढ़ में राजस्व मंत्री हेमंत मीना और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। देवगढ़ दरवाजे के बाहर नगर परिषद की ओर से आयोजित समारोह में 7 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई।
नगर परिषद सभापति राम कन्या गुर्जर ने विकास कार्यों की जानकारी दी। नंद मार्ग पर रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। नीलकंठ महादेव में बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। वाल्मीकि समाज मुक्तिधाम में विभिन्न विकास कार्य होंगे। गुप्त गंगा में एनीकट का निर्माण किया जाएगा।

No comments