हरियाणा में पकड़ी यूपी की लुटेरी दुल्हन, बॉयफ्रेंड को भाई बनाती
-1500 किराए पर मां-बाप लाती; राजस्थान में पहला शिकार बनाया
हरियाणा के रेवाड़ी में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन कौशल्या उर्फ पूजा यूपी के सुल्तानपुर के हकीमपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पति को छोड़ चुकी है। गांव का ही युवक राकेश उसका बॉयफ्रेंड है। ऐश की जिंदगी जीने की ख्वाहिश में ही दोनों ने फर्जी शादी रचाकर पैसा कमाने का धंधा पकड़ा।
शिकार को फंसाने के लिए दोनों पूरा परिवार ही नकली बनाते थे। मां-बाप किराए पर लाए जाते तो बॉयफ्रेंड उसके भाई का रोल करता था। दुल्हन की मां बनने के लिए 500 रुपए और पिता के रोल के लिए 1 हजार रुपए दिए जाते थे। पकड़े गए बिचौलिए सोहले का पिता दुल्हन के पिता का रोल करता था। इस गैंग का नेटवर्क राजस्थान तक फैला है।

No comments